Skip to main content

PATRIKA24x7

गुरूर विकासखंड में विकसित भारत-जीरामजी, बिहान और एसबीएम की 34,394 महिला हितग्राहियों ने किया वृहद वृक्षारोपण।

परस साहू बालोद

एक पेड़ महतारी के नाम’ अभियान के तहत 77 ग्राम पंचायतों में रोपे गए पौधे।

जिले के गुरूर विकासखंड के 77 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 के अंतर्गत पंजीकृत सक्रिय 34,394 महिला श्रमिकों द्वारा कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में घर-घर तथा पारा-मोहल्लों में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महाअभियान के तहत गुरूर विकासखंड के 77 ग्राम पंचायतों एवं 120 आश्रित ग्रामों में कुल 34,394 पौधे रोपित किए गए। इसी क्रम में ग्राम पंचायत चिटौद में जनपद पंचायत गुरूर की अध्यक्ष सुनीता संजय साहू की अध्यक्षता में पौधारोपण किया गया।

जनपद कार्यालय से पौधे प्राप्त कर प्रत्येक महिला मजदूर को वितरण की कार्रवाई की गई है, जिसे महिलाओं के द्वारा अपने घरों, खेतों, बाड़ियों एवं उपयुक्त स्थलों पर लगाए जाने हेतु कार्ययोजना तैयार की गई है। साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जागरूकता रैलियां निकाली गईं और संगठन की बैठकें लेकर ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर राजस्व अनुविभागीय अधिकारी गुरूर  रामकुमार सोनकर, जनपद सीईओ गुरूर पन्नालाल धुर्वे, विकसित भारत-जीरामजी के कार्यक्रम अधिकारी योगेश देवांगन, अतिरिक्त सीईओ एन.के. बागडे, आर.एल. सिरमौर, जनपद सदस्य संतोषी साहू, लता लक्ष्मीचंद साहू, हेमंत साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि टुकेश्वर पांडेय, संजय साहू, लक्ष्मीचंद, राकेश सिन्हा, ग्राम पंचायत चिटौद के सरपंच तीरथ यादव, पंचायत सचिव मनोज, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!