Skip to main content

PATRIKA24x7

कलेक्टर मिश्रा ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं आवेदकों के मांगों एव समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित

परस साहू बालोद

संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पहुँचे आम नागरिकों के लिए राहत भरा साबित हुआ।

इस दौरान कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज ग्राम परसदा के संजय देशमुख ने दिव्यांग बच्चे हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने, ग्राम खैरा के तुलेश्वरी बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम अर्जुंदा के सुष्मा बाई ने भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का लाभ दिलाने, तमोरा के घनाराम ने बैटरी चलित ट्रायसायकल दिलाने, ग्राम अछोली के चंद्रशेखर ने अतिक्रमण हटाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।

जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग कलेक्टर से मुलाकात करने पहुँचे थे। कलेक्टर मिश्रा ने जनदर्शन में पहुँचे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर पूरी आत्मीयता से उनके मांगों एवं समस्याओं को सुना। मिश्रा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से जनदर्शन में पहुँचे लोगों के मांगों एवं समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!