Skip to main content

PATRIKA24x7

*दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सावन के पहले सोमवार पर रिसाली वासियों को दी 15.76 करोड़ की सौगात*

परस साहू बालोद

*विधायक ललित चंद्राकर जी ने वार्ड 23 प्रगति नगर में 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

*”रिसाली का होगा सर्वांगीण विकास, हर वार्ड बनेगा आदर्श” – ललित चंद्राकर*

*रिसाली, दुर्ग | 02 अगस्त 2026* : सावन माह के पवित्र अवसर पर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक * ललित चंद्राकर जी* ने आज रिसाली नगर निगम क्षेत्र के *वार्ड क्रमांक 23 प्रगति नगर* में कुल *₹15 करोड़ 76 लाख 65 हजार* लागत के 12 विकास कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन कर विकास कार्यों की आधारशिला रखी।

भूमिपूजन के पश्चात विधायक ने कहा कि _”डबल इंजन की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र का निरंतर विकास हो रहा है। रिसाली को स्मार्ट और सुंदर बनाना हमारी प्राथमिकता है। आज के ये कार्य क्षेत्र की मूलभूत जरूरतों को पूरा करेंगे और आने वाले समय में रिसाली की तस्वीर बदलेगी।”_

*भूमिपूजित प्रमुख कार्य:*
1. *मुख्य सड़क विकास एवं चौड़ीकरण* – मैत्रीकुंज से मधुरिशा फेज-03, आजाद चौक से आत्मानंद स्कूल होते हुए कृष्णा टॉकीज रोड, तथा श्रीराम चौक से बालाजी अपार्टमेंट तक – *₹13 करोड़ 39 लाख 97 हजार*
2. *सड़क मरम्मत एवं पेंच रिपेयरिंग* – वार्ड 13, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 31 एवं 35 – *₹1 करोड़ 85 लाख 24 हजार*
3. *सामुदायिक भवन निर्माण* – श्रीराम किराना स्टोर्स के पास एवं सड़क नं. 20 सी शिव मंदिर के सामने – *₹20 लाख*
4. *ड्रेन एवं कलवर्ट निर्माण* – प्रगति नगर, श्रीराम प्ले क्षेत्र – *₹15.66 लाख*
5. *सी रोड निर्माण* – तिवारी घर से कमलेश घर, शिव मंदिर मार्ग एवं सड़क नं. 18 – *₹15.12 लाख*
6. *शहर सौंदर्यकरण* – दीप वैली अपार्टमेंट मेन रोड – *₹9.66 लाख*

विधायक चंद्राकर ने आगे कहा कि _”हम सबका साथ, सबका विकास को मूल मंत्र मानते हुए कार्य कर रहे हैं। विकास कार्य किसी व्यक्ति विशेष या पार्टी विशेष के लिए नहीं होता, विकास सबके लिए होता है। इसलिए जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता क्रम में पूरा किया जा रहा है। क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को हमने पहले प्राथमिकता में शामिल किया है। हमारा संकल्प है कि हर गली, हर मोहल्ले तक विकास पहुंचे। जलजमाव की समस्या से मुक्ति, बेहतर आवागमन और सामुदायिक सुविधाएं देना हमारी सरकार का उद्देश्य है। सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएंगे।”_

इस अवसर पर रिसाली भाजपा मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू जी, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष  राजू राकेश जंघेल , मंडल महामंत्री दशरथ साहू  एवं गुड्डू झा , मंडल उपाध्यक्ष सचिन गोस्वामी, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साह धर्मेन्द्र भगत मनीष यादव , पार्षद जाहिर अब्बास सविता धवस शीला नारखडे ममता सिन्हा गजेंद्री कोठारी, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री राजेन्द्र यादव, आईटी सेल सह-संयोजक डॉ. अनुपमा गोस्वामी विश्राम साहू विशाल ठाकुर तेजस्वी सोनवानी जी, बूथ अध्यक्ष अनिरुद्ध श्रीवास्तव प्रेमचंद साहू संध्या साहू उर्मिला देशमुख, पुष्पा साहू ओनकेश्वरी मार्कंडे जी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!