Skip to main content

PATRIKA24x7

नगर पंचायत गुंडरदेही में पट्टाधृति अधिनियम 2023 के अंतर्गत पट्टा सर्वे का हुआ समापन, 300 हितग्राहियों का सर्वे पूर्ण*

परस साहू बालोद

नगर पंचायत गुंडरदेही में पट्टाधृति अधिनियम 2023 के अंतर्गत संचालित पट्टा सर्वे का समापन आज वार्ड क्रमांक 11 में किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष विजय सोनकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमल ठाकुर, वार्ड पार्षद पूजा बिंझेकर, राजस्व विभाग के पटवारी, आरआई तथा नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सोनकर ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत पट्टाधृति अधिनियम 2023 के तहत कुल 300 पात्र हितग्राहियों का पट्टा सर्वे सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है। इस सर्वे का उद्देश्य पात्र नागरिकों का सर्वेक्षण कर उन्हें शासन के नियमानुसार पट्टे की प्रक्रिया का लाभ दिलाना है।

उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य के दौरान राजस्व विभाग एवं नगर पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाया। नगर पंचायत द्वारा आगे भी शासन के निर्देशानुसार पात्र हितग्राहियों को आवश्यक लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!