Skip to main content

PATRIKA24x7

*हावड़ा–पुणे आज़ाद हिंद एक्सप्रेस में बड़ा हादसा टला, रेलवे की तत्परता से सुरक्षित रवाना हुई ट्रेन।

परस साहू बालोद

राजनांदगांव। हावड़ा से पुणे जाने वाली आज़ाद हिंद एक्सप्रेस में राजनांदगांव और बाकल स्टेशन के बीच अचानक एक जानवर के ट्रैक पर आ जाने से बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया।

घटना के दौरान जनरल कोच से जुड़ी कपलिंग (दो बोगियों को जोड़ने वाला यंत्र) प्रभावित हो गई, जिसके कारण ट्रेन को तत्काल रोका गया। सूचना मिलते ही रेलवे विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF/GRP) की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता से रेस्क्यू एवं तकनीकी सुधार कार्य करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।

मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से आगे के गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों में कुछ समय के लिए घबराहट का माहौल रहा, लेकिन रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी यात्रियों को आश्वस्त किया कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

घटनास्थल पर उपस्थित आदित्य टंडन, सामाजिक कार्यकर्ता, ने भी यात्रियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें शांत रहने और रेलवे प्रशासन का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। यात्रियों को आवश्यक सहायता एवं सांत्वना प्रदान करने में उनका विशेष सहयोग रहा।

रेलवे विभाग की त्वरित कार्रवाई और समन्वय के कारण एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई, जिसके लिए यात्रियों ने रेलवे प्रशासन एवं बचाव दल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!