Skip to main content

PATRIKA24x7

विधायक अनिला भेंडिया नें ग्रामीणों को सबसे पहले सावन के इस पवित्र महिने की बधाई देते हुए भगवान भोलेनाथ से अपने विधानसभा सहित पूरे प्रदेश व देश की जनता के खुशहाली की कामना की।

परस साहू बालोद

डौंडी / दल्लीराजहरा :-छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है आज प्रदेश के किसान और पूरी जनता सरकार से परेशान है।

उक्त बातें डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेंडिया नें आदिवासी विकास खंड डौंडी के विभिन्न गांव में विधायक निधि से विकास कार्यों का लोकापर्ण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान अपने मुख्य अतिथि के आसंदी से कही।

विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की आज हमारे प्रदेश के किसान काफी परेशान है। भाजपा सरकार किसानों को समय पर खाद्य उपलब्ध नहीं करवा पाई, किसान खाद्य के लिए भटकते रहे। विधायक नें कहा की भाजपा सरकार एक हजार रुपए देकर पांच हजार रुपए की राशि जनता से वसूली जा रही है। आज बिजली के बिल से पूरी जनता काफी परेशान है। छोटे छोटे मजदूर, किसानों के घरों का बिल जो कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में दो, तीन सौ रुपए आता था आज वही बिजली का बिल एक हजार से ज्यादा आने लगा है।

विधायक अनिला भेंडिया ने ग्रामीणों से कहा की वे अपनी समस्याओं की लिखित शिकायत अपने पंचायत और जनपद के माध्यम से जिला पंचायत को पहुंचाये। जब तक समस्या निचले स्तर से नहीं उठेंगी, जब तक सरकार के विरुद्ध आवाज बुलंद नहीं होगी, तब तक सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेगेंगी। वहीं ग्राम पंचायत घोटिया में लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से बनें स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम हायर सेकंडरी स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अनिला भेंडिया ने अपने उदबोधन में कहा की कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच थी की हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश के दुर वनांचल गांव के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम की शाला में पढ़े और अंग्रेजी बोलना सीखें। ताकि उन्हें किसी भी कंम्पटेडिव परीक्षा में परेशानी न हो।

विधायक ने दी एक लाख रुपयों की सहयोग राशि :- विधायक अनिला भेंडिया ने ग्राम पंचायत घोटिया के नवीन शासकीय महाविद्यालय में पहुंचकर विदयार्थियों को संबोधित किया और महाविद्यालय के संचालन हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य को एक लाख रुपयों की सहयोग राशि प्रदान की गई।

मनाया गया विश्व स्तनपान सप्ताह :- ग्राम पंचायत घोटिया में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में विधायक अनिला भेंडिया ने महिलाओं की आरती उतारकर उन्हें उपहार भेंट किया गया। वहीं छोटे बच्चों को खीर खिलाकर मुंह झुठा करवाया गया।
शिक्षा के प्रति विधायक संवेदनशील :- विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी नें अपने उदबोधन में कहा की ग्राम पंचायत घोटिया में कांग्रेस कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन पर गांव के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों नें एक साथ मिलकर मुख्यमंत्री से गांव महाविद्यालय की मांग की गई थी।

उस दौरान प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री रही अनिला भेंडिया ने मुख्यमंत्री को बताया की घोटिया सहित आसपास के विभिन्न गांव के बच्चों को 12 वीं के पश्चात महाविद्यालय की पढाई के लिए बालोद या फिर दल्लीराजहरा जाकर पढना पड़ता है। दुरी होनें की वजह से लडकियां आगे की पढाई से वंचित हो जाती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से घोटिया में महाविद्यालय खोलनें जाने हेतु आग्रह किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल मंच पर गांव में महाविद्यालय खोलनें की घोषणा की और महाविद्यालय प्रारंभ किया गया। आज यहां बीए, बीकांम और बीएससी की कक्षाएं संचालित हो रही है।

विधायक प्रतिनिधि नें बताया की जब विधायक मैडम से क्षेत्र में शिक्षा को लेकर किसी भी समस्या को लेकर बात की जाती है तो वे समस्या के निराकरण का पूरा प्रयास करती है। ताकि शिक्षा को लेकर ग्रामीण बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। पीयूष सोनी ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों से कहा की वे अपने गुरुजनों व मातापिता का हमेशा सम्मान करें। पूरी मेहनत व लगन के साथ पढाई करें और अपने लक्ष्य को हासिल करें।

इन कार्यों का किया गया लोकार्पण व भूमिपूजन :- ग्राम पंचायत सिंघोला के आक्षित ग्राम कंजेली में रंगमंच का भूमिपूजन, ग्राम पंचायत घोटिया में आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम की शाला के भवन का लोकार्पण, ग्राम पंचायत ठेमाबुजुर्ग के आक्षित ग्राम बरबट्टी टोला मेंए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, ग्राम परसोंदा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, ग्राम कुरुटोला में सामुदायिक भवन का लोकार्पण व सीसी रोड़ का भूमिपूजन, ग्राम चिहरो में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन एवं ग्राम खुर्शीटिकुर में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी, जनपद उपाध्यक्ष भोलाराम नेताम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बारला, जनपद सदस्य पुनीत सेन, पूर्व जनपद सदस्य कोमेश कोर्राम, नगर पंचायत डौंडी के विधायक प्रतिनिधि कैलाश राजपूत, पूर्व जनपद सदस्य कोमलेंद्र चन्द्राकर सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता व काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!