परस साहू बालोद
गुंडरदेही। राज्य सरकार के “हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा” अभियान के तहत आज आंगनबाड़ी केंद्र के एक हितग्राही के घर मुनगा के पौधे का रोपण किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत गुंडरदेही के अध्यक्ष प्रमोद जैन, पार्षद शैल महोबिया सहित पार्षदगण उपस्थित रहे।
मुनगा पौधरोपण का उद्देश्य परिवारों को पोषण से जोड़ना है। पौधा बड़ा होकर पेड़ बनने के बाद हितग्राही एवं उनके परिवार के सदस्य मुनगा के फल, फूल और पत्तियों का उपयोग कर आयरन, कैल्शियम तथा विभिन्न विटामिनों की पूर्ति कर सकेंगे। इससे परिवार के सदस्यों को स्वस्थ एवं सुपोषित रखने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुनगा पौधे के संरक्षण एवं नियमित देखभाल के लिए लोगों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी खलेश्वरी नेताम, सेक्टर पर्यवेक्षक नम्रता चंद्राकर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।
