Skip to main content

PATRIKA24x7

आंगनबाड़ी में पोषण जागरूकता हेतु आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन।

परस साहू बालोद

गुंडरदेही, 29 सितंबर 2026 – महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना गुंडरदेही अंतर्गत आज आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पोषण के महत्व को बताने के लिए विविध पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें हरी पत्तेदार सब्जियों, अंकुरित अनाज, गुड़ से बने व्यंजन एवं रेडी टू ईट से तैयार विभिन्न पोषक आहार प्रदर्शित किए गए। उपस्थित माताओं को कुपोषण से बचाव और घर पर उपलब्ध सामग्री से पौष्टिक भोजन बनाने की जानकारी दी गई।

साथ ही विभागीय योजनाओं – बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महतारी वंदन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों को लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत प्रमुख प्रमोद जैन रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विभिन्न वार्डों के पार्षदगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी गुंडरदेही खलेश्वरी नेताम, सेक्टर सुपरवाइजर नम्रता चंद्राकर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, सहायिकाएं एवं बड़ी संख्या में मितानिन और माताएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर द्वारा किया गया और अंत में पौष्टिक आहार की उपयोगिता पर सभी को शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!