परस साहू बालोद
⚠️ 🔹 दुर्घटना संभावित एवं ब्लैक स्पॉट चिन्हांकित क्षेत्रों का निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
🚦 🔹 दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु संकेतक, स्टॉपर एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश।
बालोद। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक 29 सितम्बर 2026 को थाना पुरूर क्षेत्रांतर्गत आने वाले NH-30 मार्ग के लगभग 22 किलोमीटर हिस्से का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पूर्व में हुई सड़क दुर्घटनाओं के स्थलों एवं दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट चिन्हांकित स्थानों का मौके पर जाकर बारीकी से अवलोकन किया गया।
🛣️ दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक द्वारा मड़कोटला घाटी, राजाराव पठार, जगतरा टोल प्लाजा, बालोदघाट मोड़, ग्राम पुरूर दुर्गावती चौक तथा ग्राम चिटौद हनुमान मंदिर के पास, ग्राम चिटौद हाउसिंग बोर्ड मोड़ एवं पुट्टू ढाबा के पास NH-30 मार्ग का निरीक्षण किया गया। इन स्थानों पर पूर्व में हुई दुर्घटनाओं के कारणों एवं दुर्घटना की संभावनाओं का अवलोकन कर सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
💡 सड़क सुरक्षा के आवश्यक उपाय
निरीक्षण के दौरान दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सांकेतिक चिन्ह, स्टॉपर एवं अन्य सुरक्षा उपाय लगाए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए। साथ ही मड़कोटला घाटी में सोलर लैंप लगाए जाने सहित अन्य आवश्यक सुझाव दिए गए, ताकि रात्रि के समय दृश्यता एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
🚦 यातायात नियमों के पालन पर जोर
पुलिस अधीक्षक द्वारा मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के निर्देश दिए गए। दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान SDOP गुरूर माया शर्मा, थाना प्रभारी पुरूर श् जन्मेजय पाण्डेय, यातायात प्रभारी नवीन बोरकर, SDO (NHAI) S.K. द्विवेदी एवं सब इंजीनियर राकेश नेताम उपस्थित रहे।
