Skip to main content

PATRIKA24x7

BIG BREAKING NEWS लाखों का तटबंध, 8 महीने में बेहाल! घोठिया में मनरेगा निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों के आरोपों के बीच सामने आया टूट-फूट का वीडियो।

 

परस साहू बालोदबालोद।

ग्राम पंचायत घोटिया में मनरेगा के तहत बनाए गए करीब 140 मीटर तटबंध की हालत को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि तटबंध निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते निर्माण के कुछ ही महीनों बाद इसकी स्थिति खराब होने लगी है।

ग्रामीणों द्वारा सामने लाए गए वीडियो में तटबंध का किनारा कई जगह से टूटा और क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है। कहीं कंक्रीट का हिस्सा अलग हो चुका है तो कहीं मिट्टी का कटाव साफ नजर आ रहा है। इसी को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की गई है। और भ्रस्टाचार साफ दिखाई दे रही है, ठेकेदारी पद्धति से मनरेगा कार्य मे बड़ा भ्रस्टाचार

मौके पर लगे सूचना पटल के अनुसार कार्य की लंबाई 140 मीटर है। पटल पर प्रशासकीय राशि ₹1,92,455, मजदूरी राशि ₹2,90,825 और सामग्री राशि ₹1,70,630 दर्ज है। वहीं 1,114 मानव दिवस का भी उल्लेख किया गया है। कार्य प्रारंभ होने की तारीख 2 फरवरी 2026 दर्ज है।

यानी निर्माण शुरू हुए करीब 8 महीने ही हुए हैं और अब तटबंध की हालत को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि जब निर्माण कार्य पर इतनी राशि खर्च की गई है तो इतने कम समय में तटबंध का इस तरह क्षतिग्रस्त होना गंभीर विषय है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मौके पर तकनीकी जांच कराकर निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

अब देखना होगा कि ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों और सामने आए वीडियो के बाद संबंधित विभाग इस निर्माण कार्य की जांच करता है या नहीं।

तकनिकी सहायक देवेंद्र भुआर्या का कहना है की हमें दोबारा निर्माण के लिए आदेश प्राप्त हुआ है जल्द ही काम शुरू किया जायगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!