Skip to main content

PATRIKA24x7

जिला स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजे गए व्यायाम शिक्षक टीका राम साहू।

परस साहू बालोद

​कलंगपुर: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलंगपुर में पदस्थ व्यायाम शिक्षक टीका राम साहू को शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘जिला स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

​यह सम्मान उन्हें खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने, विद्यार्थियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए तराशने तथा विद्यालय में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया है।

​सम्मान प्राप्त होने पर विद्यालय परिवार, सहयोगियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर टीका राम साहू ने कहा कि “यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है और इससे उन्हें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी” प्राचार्य  एम० टण्डन, व्याख्याता, डी० के० साहू, वाय० के० साहू, संजय सिंघारे, आर० एन० साहू, एच० के० साहू, उमेश साहू, कुर्रे सर, विजय साहू, एम ढाबे, मधु ध्रुव, तोषमिता मिश्रा, सोनाली बिस्वास, सकुन साहू, जानकी साहू, सोहदरा ठाकुर और कार्यालय स्टाफ ने भी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!