Skip to main content

PATRIKA24x7

धमतरी चौक में यातायात व्यवस्था सुधारने नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सोनकर ने संभाली पहल।

परस साहु बालोद

सुबह सड़क पर लगाए बैरिकेड, यातायात सुचारू रखने के लिए सहयोगियों के साथ किया प्रयास

गुण्डरदेही। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सड़क पर आवागमन व्यवस्थित करने के उद्देश्य से धमतरी चौक के पास सोमवार सुबह नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सोनकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर बैरिकेड को निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित कराया। इससे चौक पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रखने और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने की पहल की गई।

नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सुबह के समय वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में बैरिकेड को उचित स्थान पर रखना जरूरी है, ताकि वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था बाधित न हो। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष और उनके साथियों ने सुबह मौके पर पहुंचकर बैरिकेड को व्यवस्थित कराया।

नगर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन के साथ नागरिकों का सहयोग भी महत्वपूर्ण है। सड़क पर वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित रहे, इसके लिए बैरिकेड का सही स्थान पर होना और यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!