Skip to main content

PATRIKA24x7

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 22 अक्टूबर।

परस साहु बालोद

23 से 25 अक्टूबर तक खुला रहेगा ‘करेक्शन विंडो’, त्रुटि सुधार का मिलेगा अवसर

नवोदय विद्यालय समिति भुवनेश्वर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है।

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बालोद के प्राचार्य ने बताया कि पूर्व निर्धारित तिथि में वृद्धि करते हुए अब ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही जिन अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की त्रुटि रह गई है, उनके लिए ऑनलाइन संशोधन 23 अक्टूबर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा।

उक्त निर्धारित अवधि के दौरान अभ्यर्थी लिंग (महिला अथवा पुरुष), वर्ग (सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति अथवा अनुसूचित जनजाति), क्षेत्र (ग्रामीण अथवा शहरी) तथा दिव्यांगता की स्थिति से संबंधित प्रविष्टियों में ही ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे।

उन्होंने जिले के सभी पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2026 तक अपना ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें तथा आवश्यकता होने पर 23 से 25 अक्टूबर तक त्रुटि सुधार भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!