परस साहू बालोद
दीपावली के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से नगर के अत्यंत व्यस्त एवं प्रमुख मार्गों की जर्जर स्थिति को देखते हुए डामरीकरण एवं मरम्मत कार्य कराने का अनुरोध किया था। मंत्री जी ने तत्परता दिखाते हुए इस पर तत्काल संज्ञान लिया और PWD विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।
इसी के परिणामस्वरूप आज हटरी जाने वाले मार्ग, जनपद रोड एवं रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर पेच रिपेयरिंग एवं रिन्यूअल कार्य के माध्यम से डामरीकरण कर सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है।
नगरवासियों की सुविधा, सुरक्षित आवागमन और बेहतर सड़क व्यवस्था के लिए निरंतर प्रयासरत नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का हार्दिक आभार।
