Skip to main content

PATRIKA24x7

गुण्डरदेही में मानवता की मिसाल: धनतेरस पर 3 साल बाद लौटी आंखों की रोशनी, दीपावली पर मिली साड़ी की सौगात।*

परस साहु बालोद

*गुण्डरदेही।* देवार पारा निवासी फूलबाई देवार पिछले 3 साल से अंधेपन से जूझ रही थीं। मोतियाबिंद के कारण उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी।

*तहसील साहू संघ गुण्डरदेही के उपाध्यक्ष हेमंत साहू एवं साईं ऑप्टिकल गुण्डरदेही* के सहयोग से उनका सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया गया था।

*धनतेरस के अवसर पर* जब उनकी आंखों से पट्टी खोली गई तो उन्हें फिर से दुनिया दिखाई दी। 3 साल बाद रोशनी मिलने से फूलबाई की आंखें खुशी से नम हो गईं।

इस खुशी के मौके पर हेमंत साहू द्वारा उन्हें दीपावली के त्योहार पर *नई साड़ी भी भेंट* की गई, ताकि वे रोशनी के साथ-साथ नए उजाले वाला त्योहार मना सकें।

परिजनों ने कहा कि धनतेरस पर मिला यह तोहफा उनके लिए सबसे बड़ा धन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!