Skip to main content

PATRIKA24x7

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर्व की दी हार्दिक शुभकामनाएं।*

परस साहू बालोद

*//* दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक ललित चंद्राकर ने समस्त क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अनंत बधाई दी है।

विधायक जी ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश की, अधर्म पर धर्म की और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। वहीं गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति, गौ-माता और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देती है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण कर यह संदेश दिया था कि प्रकृति की रक्षा ही मानवता की रक्षा है।

उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, खुशहाली और नई ऊर्जा लेकर आए। माँ लक्ष्मी और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे, आपके घर-आंगन में सुख-शांति का वास हो।

विधायक जी ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि इस दीपावली और गोवर्धन पूजा पर हम अपने क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर, हरित और समृद्ध बनाने का संकल्प लें और गौ-सेवा एवं प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!