Skip to main content

PATRIKA24x7

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर में मनाई दिवाली, सपरिवार आतिशबाजी करते हुए प्रदेशवासियों को दी बधाई।*

परस साहु बालोद

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित अपने शासकीय आवास में सपरिवार दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने परिवार के साथ घर में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आतिशबाजी कर दीपोत्सव की खुशियां साझा कीं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इस पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व प्रदेश के हर घर में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए।

 साव ने प्रदेशवासियों से अपील की कि छत्तीसगढ़ में दीपावली का पर्व कई दिनों तक उल्लास से मनाया जाता है, हम सभी दीपावली को आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं, अपने आसपास के लोगों और अन्य जीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहते हुए सुरक्षित दीपावली मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!