परस साहु बालोद
बालोद। गुजरात के अहमदाबाद में 10 नवंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री से सौजन्य भेंट-मुलाकात की। इस अवसर पर अभिन्न यादव द्वारा लिखित पुस्तक ‘बस्तर : भय से भरोसे तक’ का विमोचन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के हाथों कराया गया।
पुस्तक को देखकर केंद्रीय मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा इसके विषय और प्रयास की सराहना की। इस दौरान उन्होंने दीपावली के पावन अवसर पर अभिन्न यादव को मिठाई भेंट कर शुभकामनाएं भी दीं।
इस सौजन्य मुलाकात के दौरान पुस्तक के माध्यम से बस्तर में बदलते हालात, भय के वातावरण से विश्वास की ओर बढ़ते कदम तथा क्षेत्र में शांति और विकास की उम्मीदों को सामने लाने का प्रयास उल्लेखनीय रहा। अभिन्न यादव की इस पुस्तक को लेकर क्षेत्र में उत्सुकता देखी जा रही है।
