परस साहू बालोद
**गौ सम्मान अभियान में शामिल होकर गौ-सुरक्षा का लिया संकल्प**
गुंडरदेही। श्री कृष्ण गौशाला समिति, बघमरा वार्ड क्रमांक 2 में आज एक गौरवपूर्ण एवं उत्साहजनक अवसर देखने को मिला, जब नगर के प्रतिष्ठित तिमिरेंद्रु शेखर कंवर जी (माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के दामाद) का गौशाला में आत्मीय आगमन हुआ।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन , हरीश चावड़ा, के.के. राजू चंद्राकर, कोमल सोनकर , पार्षद संतोष नेताम, शैल महोबिया, लोकेश्वरी शंकर यादव, सुभाष चंद्राकर, कलिंदा निषाद, सुरेश सोनी , पिंटू महाराज जी सहित बघमरा ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने गौशाला का अवलोकन किया तथा गौमाताओं की सेवा, उनके संरक्षण एवं समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। आदरणीय तिमिरेंद्रु शेखर कंवर जी ने गौशाला के विकास के लिए विशेष संकल्प व्यक्त करते हुए *₹11,000 की सहयोग राशि प्रदान की।** साथ ही गौशाला के कुछ अधूरे कार्यों को पूर्ण करवाने के लिए भी प्रतिबद्धता जताई।
उन्होंने गौ सम्मान अभियान में सहभागी बनकर गौमाता की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प दोहराया। उनका यह सहयोग और सकारात्मक पहल समिति के लिए नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का स्रोत है।
श्री कृष्ण गौशाला समिति के लिए यह आगमन किसी चमत्कार से कम नहीं रहा। समिति का मानना है कि यह सब गौमाता की असीम कृपा और आशीर्वाद का ही प्रतिफल है, जिसके माध्यम से गौसेवा के इस पुनीत कार्य को नए सहयोगी और नई दिशा मिल रही है।
