लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
गुण्डरदेही नगर सीमा क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। आज फिर एक बार तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल चालक को अपने चपेट में ले लिया। नगर के धमतरी चौक में हाइवा वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक चालक को जमकर ठोकर मार दिया। घटना में बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के व्यापारियों एवं राहगीरों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुण्डरदेही पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रेफर किया गया। घटना रविवार शाम 4:20 बजे की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जामुल भिलाई निवासी नितेश कुमार कौशल पिता कृष्ण कुमार, 31 वर्ष अपने पल्सर वाहन क्रमांक सीजी 07 बीवी 6918 से धमतरी मार्ग से दुर्ग की ओर जा रहा था। वही दुर्ग की ओर से आ रही हाइवा वाहन क्रमांक सीजी 08 एजे 6008 के चालक ने सबसे व्यस्ततम मार्ग धमतरी चौक पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए हाईवे चालक को चपेट में ले लिया।
उक्त घटना में मोटरसाइकिल चालक हाईवा के अंदर घुस गया। घटना में युवक का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं पीछे का टायर सीने में चढ़ गया। घायल युवक की हालत काफी गंभीर है। फिलहाल गुण्डरदेही पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
घटना के बाद यातायात विभाग, पुलिस विभाग की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगा है। व्यस्ततम मार्गों पर हाईवे एवं ट्रक चालक मनमानी तरीके से गाड़ी दौड़ा रहे हैं। वहीं मुख्य मार्गों पर गाड़ी पार्क करने से भी लगातार दुर्घटना हो रही है। परंतु इन पर कार्रवाई करने यातायात विभाग एवं पुलिस विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है।