छत्तीसगढ़ बालोद,,परस साहू
गुण्डरदेही।
भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा,अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक विजयादशमी की सभी क्षेत्र वासियों को दी शुभकामनाएं।
गुंडरदेही नगर में राज दशहरा उत्सव में मुख्य अतिथि के बताओ और शामिल हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दामाद तिमिरेंदू शेखर कंवर ने अपने उद्बोधन में कहा प्रतीकात्मक रूप से अधर्म, असत्य, अन्याय के प्रतीक दशानंद रावण के पुतले का दहन किया। साथ ही कुंभकर्ण, मेघनाथ का भी दहन किया। वहीं गुंडरदेही में दशहरा उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अपने पुराने रिश्तेदारों के बारे में याद भी दिलाया मैदान में उत्सव देखने पहुंचे लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं दी और प्रभु श्री राम के आदर्श व्यक्तित्व को अपने जीवन में अपनाने की बात कही।।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे हैं बालोद भाजपा के जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा आप लोगों के आशीर्वाद से आपके बीच आने का अवसर मिला है। भगवान राम हमारे छत्तीसगढ़ के भाँचा है। अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये पहला दशहरा है। देश और प्रदेश में दशहरा उत्साह से हर गांव शहर में भारी धूमधाम से मनाया जा रहा है आगे उन्होंने भगवान राम के 14 वर्ष को वनवास के बारे में अपने उद्बोधन में आम जनमानस को बताया।
कार्यक्रम की विशेष अतिथि क्षेत्र के राजा एवं भाजपा नेता पूर्व विधायक राजेंद्र राय ने कहा विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दशहरा हम सबको संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए प्रेरणा देता है। इसलिए संपूर्ण समाज आज इस पर्व को धूमधाम से मना रहे हैं। सभी को प्रभु श्री राम के आदर्श के साथ सशक्त भारत का संकल्प लेना है। भारत को विश्व गुरु बनाना है।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में दो बार के निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता ने कहा आज यह मंच में हमें अपने बुराई को निकाल कर अच्छाई की जीवन को आगे बढ़ाना है इसलिए रावण की अहंकार को खत्म करने का आज का दिन आया है शुभ अवसर पर मैं क्षेत्र वासियों को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं इस भव्य आयोजन कई सालों बाद देखने को मिल रहा है जो आयोजन समिति धन्यवाद की पात्र हैं।
उक्त कार्यक्रम के समिति के संरक्षक एवं पूर्व जिला भाजपा महामंत्री प्रमोद जैन दिशा निर्देश में या आयोजन संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दामाद, कार्यक्रम अध्यक्षता पवन साहू अध्यक्ष जिला भाजपा बालोद,विशेष अतिथि राजेंद्र राय पूर्व विधायक , चेमन देशमुख जिला भाजपा महामंत्री, रानू हेमंत सोनकर नगर पंचायत अध्यक्ष गुंडरदेही, ,पुष्पेंद्र चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य , नरेश यदु उपाध्यक्ष जिला भाजपा, ठाकुर राम चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला भाजपा, अश्वनी यादव अध्यक्ष जन भागीदारी समिति सहिद कौशल यादव महाविद्यालय गुंडरदेही ,केके राजू चंद्राकर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत गुंडरदेही,कोमल सोनकर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत गुंडरदेही,
परस साहू पत्रकार,हेमंत सोनकर पूर्व पार्षद ,साकेत साहू , लोचन सोनकर, खिलेश्वरी साहू, भाजपा युवा नेता शेखर कंवर ,सुभाष चंद्राकर भारत साहू मंच संचालक केशव राम साहू कवि एवं समस्त पार्षद नगर पंचायत गुंडरदेही साथ में राज दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष विशाल सोनकर, उपाध्यक्ष उत्तम निषाद, कोषाध्यक्ष तरुण सोनकर एवं समस्त नगरवासी गुंडरदेही की उपस्तिथि में यह कायकर्म संपन्न हुआ स्थान पुराना स्कूल मैदान शाम 6:बजे रामलीला प्रहसन एवं रावण वध रात्रि 8: बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी संपन्न हुआ इसी बीच रात्रि 10: बजे से रात 2: बजे तक मोर सोन चिरैया कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई।
उक्त कार्यक्रम के संरक्षक प्रमोद जैन ने, पुलिस विभाग राजस्व विभाग, नगर पंचायत ,पीडब्ल्यूडी विभाग, को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा इस राज दशहरा उत्सव में प्रशासनिक व्यवस्था यातायात व्यवस्था पर लगे अधिकारी कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से रात दशराव पर सहयोग किया है।
कार्यक्रम के आभार प्रदर्शन नगर पंचायत के अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने एवं समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।