Skip to main content

PATRIKA24x7

माता के विसर्जन में डांग डोरी के साथ,,,, जोत जवारा विसर्जन,,,, नौ दिन के बाद सेवा भजन के साथ माता की अंतिम विदाई में रो पड़े ग्रामीण,, कब होई तोर दर्शन मांई।

 

बालोद छत्तीसगढ़,, परस साहू

गुण्डरदेही।

बालोद जिला मुख्यालय से 2 किलोमीटर ग्राम मेंढकी में मां दुर्गा व शीतला मंदिर में स्थापित जोत ज्वारा का विसर्जन शोभायात्रा गाजे बाजे व जसगीत के साथ निकाली गई।विसर्जन शोभायात्रा को लेकर ग्राम अपने कार्य बंद रखकर माता की विसर्जन दौरान ग्रामीण द्वार-द्वार पर मां दुर्गा और जोत ज्वारा की पूजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना के साथ भाव भिनी विदाई दी गई।

माँ दुर्गा की प्रतिमा को टैक्टर में स्थापित किया गया था। टैक्टर के आगे जोत ज्वारा, डांग-डोरी व पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ माता सेवा मंडली द्वारा सेवा गीत गया जा रहा था,वही दर्जनों भक्त माता की भक्ति में लीन होकर झुपने लगे थे ,जिसको ग्राम के बैगा द्वारा हुम् धूप देकर शांत कराया गया।ऐसे कई भक्तो ने माँ दुर्गा के सामने झुपते हुए तलाब तक जा पहुचे जहा उन्हें भी शांत कराया गया।

ग्राम में माँ दुर्गा की प्रतिमा को भ्रमण करवाने के बाद जयकारा लगाते हुए तालाब पहुंचकर पंडित द्वारा मंत्रोउच्चारण कर विधि विधान व् आरती के साथ विसर्जन किया गया। महानवमी को सुबह से ग्राम के बैगा व् ग्रामीणों ने ग्राम में स्थापित देवी देवताओ की विशेष पूजा अर्चना कर ज्वारा व् श्रीफल अर्पित किया गया।

इस दौरान धनराज गजपाल, भुखन लाल श्रीवास्तव,कमलेश श्रीवास्तव,अब्रेश हिरवानी,लक्ष्मी नारायण साहू,होरी लाल गजपाल,दिनेश गजपाल, चंद्रेश हिरवानी, पदुम हिरवानी,संतोष पटेल,श्रीकांत भारद्वाज , लिखन साहू,विक्की भारदाज, श्याम लाल साहू,राजू साहू, बरातू साहू,बैगा नंदकुमार साह,,विनोद ठाकुर,अभिजीत श्रीवास्तव,हेमंत साहू,तोमन साहू,चंद्रेश साहू, छबिल साहू,देवेंद्र साहू,सोनल भारद्वाज,भेष साहू,पीयूष साहू,अमोल साहू, ओंकार भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाए ,पुरुष व् बच्चे उपस्थित शामिल रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!