परस साहू/ लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
गुण्डरदेही अरजुंदा मुख्य मार्ग जर्जर सड़क के कारण मोटरसाइकिल और हाइवा टक्कर हो गई। घटना में बाइक चालक के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद घायल को संजीवनी 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अरजुंदा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को राजनांदगांव मेडिकल कालेज रेफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के ग्राम टिपानी निवासी लक्की साहू पिता भूपेंद्र साहू अपने दोस्तो के साथ मां बम्लेश्वरी की दर्शन के लिए डोंगरगढ़ गए थे। माता की दर्शन कर वे मोटर साइकिल में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इस बीच अरजुंदा और ग्राम कांदूल के बीच में सड़क खराब होने के कारण रेत से भरे हाइवा में टक्कर हो गई। घटना में लक्की साहू का सिर में गम्भीर चोट लगी है।
आपको बता दें कि गुण्डरदेही अरजुंदा मुख्य मार्ग दोपहिया वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। जर्जर मार्ग के चलते लगातार दुर्घटना हो रही है। क्षेत्रवासी लगातार मार्ग की मरम्मत और डामरीकरण की मांग कर रहे है। परंतु विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कोई ध्यान नहीं दे रहे है।