परस साहू/लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
तेज़ रफ्तार के चलते क्षेत्र में आज तीन अलग अलग सड़क हादसे में 5 लोग घायल हो गए। 2 की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया है वहीं तीन घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुण्डरदेही में इलाज जारी है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहली घटना आज सुबह 6 बजे ग्राम परसाही की है जहां 50 वर्षीय महिला कांति बाई सड़क हादसे में घायल हो गई। जिसके बाद उन्हें संजीवनी 108 की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुण्डरदेही लाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
वहीं दूसरी घटना धमतरी गुण्डरदेही मुख्य मार्ग पर ग्राम रजोली की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग 10 बजे पहली कक्षा की स्कूली बच्ची गरिमा खेलवार 6 वर्ष और योगिता चंद्राकर 6 वर्ष रोज की तरह पढ़ाई के लिए स्कूल जा रहे थे, इस बीच धमतरी की ओर से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर बच्चों की ठोकर मार दिया। घटना में योगिता चंद्राकर को गंभीर चोटे आई है। वहीं गरिमा खेलवार को हाथ पैर एवम सिर पर चोंट लगी है। वहीं बाइक चालक संजय शर्मा पिता घनश्याम शर्मा 29 वर्ष को हाथ पैर, कमर चोंट लगी है। घटना के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुण्डरदेही लाया गया। जहां घायल योगिता चंद्राकर को रेफर किया गया। वही गरिमा और बाइक चालक संजय का उपचार जारी है।
वहीं तीसरी घटना गुण्डरदेही धमतरी मुख्य मार्ग पर ग्राम मुंदेरा चौंक पर सुबह 10.30 बजे की है। जहां ग्राम कोसागोंदी निवासी नेमसिंह 63 वर्ष बैंक कार्य हेतु गुण्डरदेही आ रहे थे, वे एक स्कूटी डयूट क्रमांक CG 19 बी जे 1967 से लिफ्ट लेकर आ रहे थे। इस बीच एक ट्रक टेंकर क्रमाक GJ 39 टी 6078 के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मुंदेरा चौंक पर स्कूटी को सामने से ठोकर मार दिया। जिससे स्कूटी सहित दोनो सड़क पर गिर गये। घटना में नेमसिंह के सिर और दाहिने पैर में गंभीर चोटे आई है। घटना के बाद घायल को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुण्डरदेही लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।