Skip to main content

PATRIKA24x7

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख योजना अन्तर्गत 244 लोगो को आबादी पट्टा वितरण किया।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

आज दिनांक 28/05/25 दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खाड़ा (रुदा )में आयोजित स्वामित्व अधिकार अभिलेख योजना अन्तर्गत आबादी पट्टा वितरण कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर गांव के कुल 244 पात्र हितग्राहियों को उनके भूमि स्वामित्व के प्रमाणस्वरूप पट्टे वितरित किए, जिससे वे अब कानूनी रूप से अपनी संपत्ति पर अधिकार प्राप्त कर सकेंगे।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा आज 244 ग्रामीजनों को स्वामित्व कार्ड आबादी के अधिकार अभिलेख का वितरण किया गया है जिससे अब सालों से निवासरत लोगों को भू स्वामित्व का अधिकार मिला है। अब स्वामित्व कार्ड के जरिए लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ के साथ बैंकों में भी आसानी से लोन मिल पायेगा ।ये आपके जमीन का अब शासकीय दस्तावेज हैं सभी जगह उपयोग में आयेगा।

आगे चंद्राकर ने हमारी विष्णु देव सायं के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और लोगों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुझे विश्वास है कि यह योजना हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी और हमारे भाई-बहनों के जीवन को बेहतर बनाएगी। हमारी सरकार हर वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रही है।

आगे चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में पीएम मोदी की गारेंटी को लागू किया जा रहा है। प्रदेश के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है चुनाव के दौरान भाजपा ने जो भी वादे किया था सभी वादों को प्राथमिकता क्रम में पूरा किया जा रहा है जिसका लाभ सीधा जनता को मिल रहा है।

*साथ ही देश में एक साथ चुनाव हो इस हेतु राष्ट्रपति को पत्र लिखने की बात कही*।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच नंदकुमार साहू, उपसरपंच लीलाधर निषाद मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख मंडल महामंत्री पुराण देशमुख,
शाला विकास समिति अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू, रोशन देशमुख बूथ अध्यक्ष हेमंत यादव बूथ अध्यक्ष दशरथ देशमुख खुमान यादव, सतीश यादव, साधु राम निर्मल देशमुख, प्रहलाद देशमुख, बसंत यादव, तखत देशमुख पंच निषाद, पुनाराम देशमुख, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

*इन हितग्राहियों को आज पट्टा मिला*…
*तखत देशमुख टीकम देशमुख, रोहित देशमुख बाबू लाल देशमुख, दीपनारायण यादव, नेमसिंह देशमुख, श्रवण ठाकुर, भरत लाल ठाकुर, दशरथ देशमुख, सुन्दर लाल निषाद, लीलाधर निषाद, मथुरा ठाकुर आनंद निषाद, कल्याण निषाद,देवराज निषाद,भुवन ठाकुर दामेंद्र ठाकुर,संतरु ठाकुर, बेदू ठाकुर,उत्तम ठाकुर,बेदराम ठाकुर, नारायण देशमुख, लछन देशमुख।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!