Skip to main content

PATRIKA24x7

02.नशे का आदी पति करता था पत्नी से कलह ,यही बना हत्या का कारण।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

01. पति ही निकला पत्नी का हत्यारा

03. पूर्व नियोजित हत्या को एक्सीडेंट साबित करने आरोपियों ने रचा था पूरा षडयंत्र।
04. आरोपी द्वारा अपना मोबाईल दुर्ग में छोड़कर योजनाबद्ध तरीके से घटना स्थल में अपना लोकेशन छिपाने का किया था प्रयास।

05. घटना के पूर्व आरोपियों ने घटना स्थल चयन के लिए की थी रेकी

06. तकनीकी साक्ष्यों एव सीसीटीवी
विश्लेषण से हुआ हत्या का खुलासा

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.03.2025 को शाम करीब 16.15 बजे दो स्कूटी सवार महिलाओं का मानपुर रोड बंजरंग बली मंदिर के पास मोंड मे गिरी पडी होने की सूचना पर 108 एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल चिखलाकसा लाया गया था जहां एक महिला जिसका नाम बरखा वासनिक था फौत हो गई थी एवं दूसरी महिला जिसकी नाम मथुरा मंडावी है बेहोश व घायल थी । परिजनों को सूचना देकर थाना राजहरा में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरणकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के आदेश पर योगेश पटेल पुलिस अधीक्षक बालोद तथा मोनिका ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशन में एवं डा0 चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा के मार्गदर्शन में प्रकरण की विवेचना की जा रही थी, दौरान विवेचना शेरपार के स्कूल के बच्चो के कथन अनुसार एक सफेद रंग बुलोरो वाहन सवार व्यक्ति द्वारा स्कूल छूटने का समय एवं मृतिका बरखा वासनिक के संबंध में पूछने की बात पाये जाने पर तकनीकी साधनो का उपयोग करते हुए एक संदेही को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया।

कि वह मृतिका बरखा वासनिक के पति शीशपाल वासनिक जो कि विद्युत विभाग में सहायक इंजीनियर के पद पर रूआंबांधा दुर्ग में पदस्थ है, के कहने पर उक्त घटना में शामिल हुआ था, संदेही कयामुद्दीन पिता कैमुल हसन उम्र 24 वर्ष साकिन पुरानी बस्ती रामनगर वार्ड क्रमांक 21 सुपेला भिलाई जिला दुर्ग के बताये अनुसार मुख्य आरोपी मृतिका का पति शीशपाल वासनिक को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर दोनो से सामुहिक पूछताछ करने पर आरोपी शीशपाल ने बताया है कि मृतिका से उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी दोनो के बीच दो बच्चे है, मृतिका हाई स्कूल शेरपार में शिक्षक वर्ग 1 के पद पर पदस्थ थी,

शादी के बाद से ही दोनो के बीच वाद विवाद होता रहता था जिसमें आरोपी अपनी पत्नी से मारपीट भी करता था जिससे प्रताड़ित होकर मृतिका ज्यादातर समय बच्चों के देखभाल हेतु मायके में रहती थी, और आरोपी के पास वापस नहीं जाना चाहती थी इस कारण वह पत्नी की हत्या करने के लिए कई दिनों पूर्व से योजना बना रहा था। अपने मोबाईल से अनेक क्राईम संबंधी विडियों को देखकर उसके द्वारा हत्या की योजना बनाई गयी थी। उसने गाड़ी चलाने और और मृतका की गाड़ी को एक्सीडेंट करने के लिए₹60000 में कयामुद्दीन को घटना तारीख करने के लिए शामिल किया था।

योजना अनुसार उसने दिनांक 21.03.2025 के रात्री में अपने विभाग के अनेक मोबाईल नंबरों की सूची बनाया जिसमें हर मोबाईल नंबर के सामने समय का उल्लेख किया एवं उस सूची व अपने स्वयं के मोबाईल को उसके कार्यालय में पदस्थ स्वीपर राहुल रात्रे को देकर यह निर्देश दिया कि सूची में जिन जिन मोबाईल नंबरों के सामने समय लिखा हुआ है कल दिनांक 22.03.2025 को सूची में लिखे समय अनुसार उसके स्वयं के मोबाईल नंबर से फोन लगाकर बस हाय हलो ही बोलना है , और दिनांक 22.03.2025 को वह मोबाईल व फोन वाली लिस्ट को 12.00 बजे के बाद चालक मानस साहू को दे देना।

चालक को भी आरोपी द्वारा फोन के माध्यम से यही निर्देश दिया गया था कि अलग अलग लोकेशन में जाकर लिस्ट में लिखे मोबाईल नंबरों पर समय अनुसार फोन लगाना है। तब चालक मानस साहू द्वारा लिस्ट में लिखे नंबरों पर विभाग के कंट्रोल रूमों में फोन लगाया गया था तथा कुछ अन्य लोगों के कॉल भी आरोपी के मोबाइल पर आया था । इस प्रकार विवेचना के दौरान आरोपी का मोबाईल लोकेशन दुर्ग में ही प्राप्त हो रहा था । दूसरे दिन दिनांक 22.03.2025 को प्रात: लगभग 5 – 6 बजे अपने बोलेरो वाहन से नंबर प्लेट निकाल कर दुर्ग से निकल कर आरोपीगण मानपुर चौक पहुचे, वहां से मानपुर रोड का रेकी करते हुए ग्राम शेरपार हाई स्कूल के पहुंच कर पुन: वापस मानपुर चौक आते समय घटना स्थल ग्राम हितकसा के आगे बजरंग बली मंदिर के पास मोड को घटना कारित करने का स्थान चयन किया।

पुन: शेरपार स्कूल के आगे आम बगीचा में रूक कर स्कूली बच्चो से स्कूल छूटने का समय एवं बरखा वासनिक के स्कूल आने के संबंध में पूछताछ कर स्कूल छूटने के समय 4.00 बजे शाम के कुछ देर पहले दोनो आरोपी बुलोरों से धीरे धीरे आगे बड़ते हुए मृतिका बरखा वासनिक के स्कूटी का आने का इंतजार करने लगे । जैसे ही बजरंग बली मंदिर के थोड़ी दूरी पर बरखा वासनिक की स्कूटी पहुंची आरोपीगण अपने बुलोरो वाहन को धीरे कर दिये ताकि स्कूटी बुलोरो को ओवरटेक कर सके ,

जैसे ही स्कूटी ने इनकी बुलोरो वाहन को ओवरटेक की वैसे ही मोड़ व ढलान में आरोपी शीशपाल द्वारा चालक कयामुद्दीन को कहा गया कि यही स्कूटी है ठोकर मारों । उसके कहने पर चालक कयामुद्दीन स्कूटी को पीछे से ठोकर मारने का प्रयास किया किन्तु स्कूटी को ठोकर दाहिने हिस्से में लगी, ठोकर लगने से दोनो स्कूटी सवार महिला गिर कर तड़प रहे थे तभी आरोपी शीशपाल द्वारा बोलेरो वाहन को रूकवाकर गाडी से लोहे की राड निकालकर पत्नी बरखा वासनिक को तीन चार बार सिर व पीठ पर मार कर पुन: बोलेरो में बैठ कर तेज गति से वहां से भाग गये थे एवं लोहे के राड को वही पास के पुलिया के नीचे फेंक दिये थे।

प्रकरण के विवेचना के दौरान आरोपी के निशादेही पर लोहे के राड को, घटना स्थल तक आने जाने में उपयोग किये गये बोलेरो वाहन , आरोपी शीशपाल द्वारा राहुल रात्रे को दिये गये मोबाईल नंबरों वाला लिस्ट ,एवं दोनो आरोपी मोबाईलों को जप्त किया गया है । आरोपी शीशपाल वासनिक के मोबाईल का प्राथमिक जांच पर उसके यू-ट्यूब हिस्ट्री में क्राईम स्टोरी एवं पुलिस के इन्वेस्टिगेशन से बचने संबंधी ‍अनेक विडियों है जिससे यह स्पष्ट है कि आरोपी द्वारा हत्या करने की योजना बनाने में इन्ही विडियों का सहारा लिया गया था ।आरोपी पति शीशपाल वासनिक द्वारा अपने दोस्त कयामुद्दीन के साथ मिलकर षडयंत्र कर अपनी पत्नी बरखा वासनिक की हत्या की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!