PATRIKA24x7

कलेक्टर ने किया वृद्धाश्रम ’अपना घर’ एवं घरौंदा आश्रय गृह का निरीक्षण।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

वृद्धजनों एवं मानसिक दिव्यांग बच्चों के साथ बैठकर की आत्मीय बातचीत, फल एवं खाद्य सामग्रियों का किया वितरण।

कलेक्टर के मधुर एवं आत्मीय व्यवहार से अभिभूत हुए बच्चे एवं वृद्धजन।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के समीप स्थित ’अपना घर’ वृद्धाश्रम एवं जिला मुख्यालय बालोद के जयस्तंभ चैक में स्थित मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों का आश्रय स्थल घरौंदा का निरीक्षण कर वहाँ के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम एवं घरांैदा में निवासरत बच्चें एव बुजुर्ग कलेक्टर मिश्रा के मधुर एवं आत्मीय व्यवहार से बहुत ही अभिभूत नजर आ रहे थे। इस मौके पर अपर कलेक्टर नूतन कंवर, उप संचालक समाज कल्याण विभाग अजय गेडाम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय के समीप स्थित ’अपना घर’ वृद्धाश्रम में पहुँचकर वहाँ के व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। मिश्रा ने ’अपना घर’ वृद्धाश्रम में पुरूष एवं महिला वृद्धजनों के लिए अलग-अलग बनाए गए कक्ष में पहुँचकर वृद्धजनांे का हालचाल जाना। उन्होंने वृद्धजनों के साथ खाट में बैठकर उनका कुशलक्षेम की भी जानकारी ली।

कलेक्टर ने वृद्धजनों को वृद्धाश्रम में उन्हें प्रतिदिन प्रदान की जाने वाली भोजन, नाश्ता, शुद्ध पेयजल, इलाज एवं मनोरंजन आदि के सुविधाओं के अलावा वृद्धाश्रम मंे शौचालय एवं स्नानागार की स्थिति के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्ग लक्ष्मी नारायण श्रीवास्तव और ज्योति, चमेली एवं बेला बाई से बातचीत कर उनके तबीयत के अलावा आज उन्हें मिले भोजन एवं नाश्ते के संबंध में भी जानकारी ली। वृद्धजनों के द्वारा ’अपना घर’ वृद्धाश्रम में उन्हें मिलने वाले भोजन, नाश्ता एवं अन्य सुविधाओं को बेहतर बताया।

इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने समाज कल्याण विभाग के उप संचालक से ’अपना घर’ वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए कुल सीट तथा वर्तमान में यहाँ निवासरत वृद्धजनों की संख्या की जानकारी ली। उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि ’अपना घर’ वृद्धाश्रम में वर्तमान में कुल 15 सीट है जिसमें कुल 12 वृद्धजन निवासरत् है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मिश्रा ने बुजुर्ग महिलाओं के कक्ष में पहुँचकर वहाँ निवासरत बुजुर्ग महिला सपना भद्रा एवं अन्य बुजुर्ग महिलाओं से उनका हालचाल पूछा। कलेक्टर मिश्रा से बात करते समय कलेक्टर के स्नेहिल व्यवहार एवं अपनापन के कारण बुजुर्ग सपना भद्रा की आँखे सजल हो गई। इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने ’अपना घर’ वृद्धाश्रम के रसोई एवं भण्डार कक्ष, बैठक कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने वृद्धाश्रम के रसोई कक्ष में वृद्धजनों के लिए बनाए जा रहे भोजन का भी अवलोकन किया। मिश्रा ने वृद्धाश्रम के कर्मचारियों को वृद्धाश्रम में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने तथा वृद्धाश्रम परिसर में पौधरोपण करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मौके पर उपस्थित समाज कल्याण विभाग के उप संचालक को चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्गों की फिजियोथेरेपी आदि कराने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने जय स्तंभ चैक बालोद में स्थित 18 वर्ष से अधिक की आयु के मानसिक दिव्यांग बच्चों के आश्रय स्थल ’घरौंदा’ में पहुँचकर वहाँ के व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। मिश्रा ने वहाँ निवासरत बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई-लिखाई, भोजन, नाश्ता, मनोरंजन, आवास आदि की व्यवस्था के अलावा उनके अभिरूचि के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने मानसिक दिव्यांग बच्चों को सामान्य जानकारी प्रदान करने हेतु दीवाल में प्रदर्शित की गई फलों के नाम एवं अन्य जानकारियों के संबंध में भी पूछताछ की।

कलेक्टर ने दिव्यांग बच्चों से बातचीत कर घरौंदा आश्रय गृह के परिवेश एवं उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की संतुष्टि के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने घरौंदा आश्रय गृह के मनोरंजन कक्ष में पहुँचकर बच्चों के द्वारा बनाए गए पेंटिंग एवं अन्य कला-कृतियों का अवलोकन कर इसकी सराहना की। कलेक्टर ने बच्चों को खूब पढ़ाई-लिखाई एवं निरंतर ज्ञानार्जन की सीख दी।

मिश्रा ने घरौंदा आश्रय गृह के रसोई एवं भण्डार कक्ष के अलावा शौचालय एवं स्नानागार आदि का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा घरौंदा आश्रय गृह में निर्मित स्वालंबन केन्द्र का अवलोकन कर वहाँ के गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर कलेक्टर मिश्रा ने घरौंदा आश्रय गृह में निवासरत बच्चों को फल, बिस्किट एवं अन्य खाद्य सामग्री भी प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!