PATRIKA24x7

रिंग रोड में नो पार्किंग पर खड़ी 40 भारी मालवाहक वाहनों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*03 ट्रक वाहन चालक पर बीएनएस की धारा 285 के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध ।*

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार शहर से गुजरने वाले रिंग रोड नम्बर 02 के सर्विस रोड पर लापरवाही पूर्वक नो पार्किंग में खड़े भारी मालवाहक वाहनों के विरूद्ध अभियान कार्यवाही के निर्देश पर थाना प्रभारी यातायात टाटीबंध एवं थाना प्रभारी यातायात भनपुरी द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर नो पार्किंग में खड़े 40 भारी मालवाहक वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया।

बता दे कि शहर से गुजरने वाले रिंग रोड नम्बर 01 व 02 में भारी मालवाहक वाहन चालकों द्वारा लापरवाही पूर्वक नो पार्किंग में वाहन खड़े कर दिया जाता है जिससे सामान्य यातायात बाधित होकर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है साथ ही सड़क दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर डॉ. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात टाटीबंध एवं थाना प्रभारी यातायात भनपुरी द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए।

रिंग रोड नम्बर 02 में नो पार्किंग में खड़े 40 भारी मालवाहक वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई तथा 03 ट्रक वाहन 01. CG 28 Q 2520 चालक रज्जू ठाकुर , 02. MH 40 CM 2231 चालक हिमाचल लोधी एवं 03. CG 19 H 8372 चालक तेजराम साहू के विरूद्ध बीएनएस की धारा 285 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। साथ ही अन्य वाहन चालकों को भविष्य में आम रोड पर दोबारा वाहन खड़े करने पर बीएनएस की धारा 285 के तहत अन्य वाहन चालकों के लिए संकट उत्पन्न करने के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध करने की चेतावनी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!