PATRIKA24x7

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलोदी में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलोदी में 25 जून को शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की तैल चित्र पर ग़ुलाल लगाकर एवं सरस्वती वंदना कर किया गया। शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक शाला के कक्षा पहली में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी बच्चे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में कक्षा छटवी में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी बच्चे तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नवमी में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी छात्र छात्राओं का सामूहिक रूप से शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।

जिसमें तीनो कक्षाओं के बच्चों का बाल देवो भवः के तर्ज पर ग़ुलाल लगाकर एवं मुंह मीठा कराकर स्वागत एवं सम्मान किया गया इसके पश्चात् शाला के कक्षा पहली से बारहवीं तक के मेधावी छात्र छात्राओं का भी सम्मान अतिथियो के करकमलो द्वारा किया गया। इस अवसर पर शाला विकास एवं प्रबंधन समिति शासकीय उच्चतर विद्यालय बेलोदी के अध्यक्ष श्यामलाल मंडावी ग्राम पंचायत बेलोदी के सरपंच कुमुदनी साहू शिक्षाविद मोहन लाल मंडावी सेवानिवृत शिक्षक डॉ विनोद खापरे सदस्य उपसरपंच हुलास राम साहू द्वारा अपने उदबोधन में कहा कि विद्यार्थी जीवन हमारे जीवन का सबसे कीमती एवं महत्वपूर्ण क्षण होता है

अतः इसका लाभ सभी बच्चों को लेना चाहिए सभी बच्चों को अनुशासन में रहकर एवं अपने लक्ष्य को निर्धारित कर कठिन मेहनत करने हेतु प्रेरित किया क्योंकि अनुशासित छात्र ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होते है। शाला के प्रभारी प्राचार्य रेणुका साहू ने शाला प्रवेश उत्सव के महत्त्व को विस्तार से बतलाते हुए शासन के द्वारा बच्चों को दी जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं जिसमें निशुल्क पाठ्यपुस्तक निःशुल्क गणवेश निःशुल्क सरस्वती सायकल सम्बन्धी योजनाओं की जानकारी दी गई और नवप्रवेशी बच्चों को नियमित रूप से शाला आने एवं अनुशासन में रहकर अध्यापन करते हुए शाला को सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित किए।

प्रवेश उत्सव के बाद कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यो एवं बच्चों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उदेश्य से एक पेड़ माँ के नाम पर थलेश पटेल कुंती पटेल कक्षा ग्यारहवीं एवं डुमेश्वरी साहू मंजू साहू कक्षा दसवीं के द्वारा शाला परिसर में वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर दीनदयाल साहू विजय साहू उमेश साहू कामता प्रसाद कामता प्रसाद हरिराम साहू होलेश्वर साहू एवं पालकगण तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक टिकेश्वर कुमार साहू शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक संध्यारानी साहू सुमरित साहू भारती सिन्हा सरिता ध्रुव तथा शाला के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन शाला के व्याख्याता नरेन्द्र साहू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!