PATRIKA24x7

शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर बच्चों को तिलक लगाकर किया स्वागत।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत कर मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किये।*

बालोद//दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पाऊवारा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के तैलचित्र पर विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमी के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक कर, मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया तथा शाला गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण कर उन्हें शिक्षा के नवयात्रा पथ पर शुभकामनाएं दी।

साथ ही, कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नवप्रवेशी बच्चों को बधाई देते हुए प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने कहा, “यह दिन आपके जीवन का नया अध्याय है। मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अपने सपनों को उड़ान दें।राज्य के हर बच्चे को बेहतर सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण और समग्र शिक्षा देना छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। और इस दिशा में हमारी सरकार काम कर रही है युक्तियुक्तकरण के तहत् स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था किया गया है।

आगे चंद्राकर ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किये।और जीवन में जो लक्ष्य निर्धारित किए हो उसे प्राप्त करो आप सभी को पुनः शुभकामनाएं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू ने प्लास्टिक के दुष्परिणाम के बारे में बच्चों प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दिया और प्राकृति को प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील किया और गांव गांव में बर्तन बैंक स्थापना के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर प्रमुख रूप से जिला पंचायत व सभापति सदस्य श्रद्धा साहू जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी बोरीगारका सरपंच चुम्मन लाल यादव पाऊवारा सरपंच मीना यादव उपसरपंच विकास साहू शाला विकास समिति अध्यक्ष ऋषि देशमुख, हेमंत साहू, श्रीमति रानू साहू ,होमन साहू पूर्णिमा साहू विधायक प्रतिनिधि राजेश गजपाल, खुमान साहू, शत्रुहन साहू,गणेश साहू, मेशराम तेजराम साहू, पंचगण मनीषा साहू,रेखा साहू, भारती देशमुख प्रीतम साहू, कुंती बंजारे, ज्ञानेश्वरी साहू, गणेश साहू,तेजराम साहू शाला परिवार से प्राचार्य हेमलाल जांगड़े,बीआरसी,श्रवण सिंहा प्रधान पाठक रमेश कुमार नोरके प्रधान पाठक तेजेश्वरी गौरी, शिक्षक प्रेम लाल साहू संकुल समन्वयक रंजना देशमुख शिक्षिका पूर्णिमा चंद्राकर, संतोषी साहू चेतन साहू सहित पालकगण छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!