PATRIKA24x7

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुआयना बालोद द्वारा डायरिया की जानकारी पर तरौद में किया गया।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम तरौद में डायरिया के प्रकोप से मृत्यु हो जाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद की सचिव भारती कुलदीप के द्वारा तत्काल मौका स्थल पहुंचकर मुआयना किया गया। जिसकी सूचना प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एस.एल. नवरत्न को दी गई।

प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एस.एल. नवरत्न के द्वारा जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पीएचई विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक आहुत की गई। जिसमें प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एस.एल. नवरत्न के द्वारा संबंधित अधिकारियों को जिलें में आगामी भविष्य मे पानी से होने वाली बीमारियों के संबंध में देखरेख एवं उचित रखरखाव हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!