PATRIKA24x7

जिला पंचायत सदस्य पूजा साहू अपने क्षेत्र के दौर में ग्राम पंचायत झलमला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा निरीक्षण।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

आम जनता को मिलने वाले मूल भूत सुविधाओं का जायज़ा लिया। जिसमें उन्होंने पाया कि स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति जर्जर बनी हुई और बरसात के दिनों में छतों से पानी का रिसाव होने की समस्या काफी दिनों से बनी हुई हैं, जिससे उन्होंने तत्काल अपनी निधि से बनवाने का निर्णय लिया जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा में किसी भीं प्रकार से परेशानी न हो।

तत्पश्चात ग्राम पंचायत झलमला के सरपंच चुम्मन ठाकुर , उपसरपंच हितेश ठाकुर, आदित्य दुबे और पंच प्रतिनिधियों से मिलकर चर्चा की और उन्हें कहा कि आने वाले समय में गांव के विकास में उनकी महत्पूर्ण भूमिका रहेगी। गांव के सभी वार्ड के पंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश पटेल, रवि साहू , मोनिका , छन्नू साहू , उमा पटेल, नर्सिंग साहू, सुशीला साहू, हरीश साहू, ग्राम पंचायत सचिव रमेश निषाद, ऑपरेटर रितेश ठाकुर सहित सभी पंच गण गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!