Skip to main content

PATRIKA24x7

कांग्रेस ने आपातकाल लगा लोकतंत्र के चारों स्तंभ को कमजोर करने का पाप किया: उप मुख्यमंत्री अरुण साव।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*कांग्रेस ने आपातकाल लगा लोकतंत्र की हत्या की, एक लाख लोगों को किया जेल में कैद, जेल में दी अमानवीय यातनाएं : डिप्टी सीएम अरुण साव*

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव महासमुन्द में आपातकाल के 50 वर्ष होने पर आयोजित संगोष्ठी में हुए शामिल*

बालोद//महासमुंद आज ही के दिन कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या कर देश पर आपातकाल थोपा था। न्याय, स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति सब कुछ कुचल दिया था। लोकतंत्र के चारों स्तंभ कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधायिका और मीडिया को कमजोर करने का काम किया। विपक्ष के बड़े नेताओं, पत्रकारों के साथ 1 लाख से अधिक लोगों को जेल में डाल कर कई यातनाएं दी गई। तत्कालीन समय में लोकतंत्र सेनानी के परिवारों ने बहुत यातनाएं सही है।

यह बात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने महासमुन्द के शांति बाई महाविद्यालय ऑडिटोरियम में कही। उन्होंने आपातकाल के काले अध्याय के 50वां वर्ष पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज इस काले दिन को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में पूरे देशभर में मना रही है। पार्टी लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दोहराती है।

साव ने कहा कि, आज आपातकाल को 50 साल पूरे हो गए हैं। इन 50 वर्षों में कांग्रेस का व्यवहार नहीं बदला है। जब ये सत्ता में आते हैं, तो जनता और संविधान के साथ खिलवाड़ करते हैं। सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इनकी मानसिकता आज भी नहीं बदली है। एक परिवार की सेवा के लिए देशहित के साथ समझौता करते हैं। संविधान की दुहाई देने वाले नेता सरकार के अध्यादेश को फाड़ने का काम करते हैं।

उप मुख्यमंत्री साव ने इस अवसर पर भविष्य के लिए आने वाली पीढ़ी को सचेत किया। साथ ही लोकतंत्र को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने लोकतंत्र सेनानी मोहन चोपड़ा, मनीलाल चंद्राकर, परिजन उर्मिला साहू, विपिन कुकरेजा को सम्मानित किया और उनके त्याग एवं तपस्या को नमन किया। उन्होंने कहा कि, संविधान बचाने वाले एवं नागरिक अधिकार की रक्षा के लिए जवानी के बहुमूल्य समय देश के लिए समर्पित किया। आज भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है तो यह इन सेनानियों के कारण ही है।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, आज सरकार मीसा बंदियों का सम्मान कर रही है। सरकार ने केवल सम्मान एवं सेवा का काम किया है। यह उनके त्याग और तपस्या के सामने कुछ नहीं है। आज यदि देश का लोकतंत्र सुरक्षित है, तो इसमें लोकतंत्र सेनानियों का बड़ा योगदान है।

संगोष्ठी में सांसद रूप चौधरी, जिला अध्यक्ष येतराम साहू, बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूनम चंद्राकर, प्रीतम दिवान, परेश बागबाहरा एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।
…….. ………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!