PATRIKA24x7

शाला प्रवेशउत्सव में गुरेदा और डुंडेरा पहुँची जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*बालोद :-* शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय डुंडेरा एवं गुरेदा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर एवं अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति कांति सोनेश्वरी ने की। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया, जहां शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगनू राम ठाकुर, ग्राम पंचायत डुंडेरा के सरपंच थनेश्वर सिन्हा तथा जनपद पंचायत सदस्य गौरी निषाद मुख्य रूप से उपस्थित रही। शाला विकास समिति के सदस्यों ने अतिथियों का गुलाल लगाकर पारंपरिक स्वागत किया। नवप्रवेशी बच्चों का विशेष रूप से गुलाल लगाकर अभिनंदन किया गया एवं उन्हें गणवेश और पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं। साथ ही, अतिथियों ने विद्यालय परिसर में “माँ के नाम एक पौधा” कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने बच्चों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि सही निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होनी चाहिए। उद्बोधन में बच्चों का स्वागत करते हुए बच्चों की प्रथम पाठशाला घर और प्रथम शिक्षिका मां को बताया, गुरु की महिमा का बखान करते हुए गुरु को श्रेष्ठ बताया।

जिला पंचायत सभापति कांति सोनेश्वरी ने बेटियों को शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान देने एवं अधिक से अधिक पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से शिव देवांगन, कृत साहू, राधेश्याम,प्राचार्य एस के साहू, ग्राम गुरेदा के कार्यक्रम में सरपंच महेंद्र साहू, उपसरपंच रोनिन निषाद, सोसायटी अध्यक्ष कमलेश पाण्डेय, शाला विकास समिति के अध्यक्ष हेमंत साहू, प्राचार्य छाया मिश्रा, प्रधानपाठक पटेल मैडम आदि उपस्थित रहे।

इस दौरान अतिथियों ने 8 लाख की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन किया तथा दस लाख रूपये की लागत से निर्मित लाइब्रेरी का लोकार्पण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!