परस साहू
गुंडरदेही
नगर के प्रमुख मार्गो में जागरण एवं समरसता का गीत गाते हुए स्वयंसेवकों द्वारा गणवेश में पद संचलन किया गया। बौद्धिक कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख निर्मल साहू ने कहा कि समाज को सशक्त बनाने के लिए स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन ,सामाजिक समरसता, नागरिक शिष्टाचार, पर्यावरण इन पांच विषयों का पालन हम सबको करना चाहिए एवं दूसरों से भी अनुरोध करें। स्वदेशी हर भारतीय का मूल मंत्र होना चाहिए, परिवार के सदस्यों के साथ सामूहिक भोजन ,भजन एवं औपचारिक चर्चा हो, जाति पाती से ऊपर उठकर मानवता की बात करें, सरकारी संपत्ति को धरोहर समझते हुए नुकसान ना करें
,प्रदूषित वातावरण खतरे की घंटी है हम सभी को पेड़ लगाने के लिए संकल्पित होना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उन्नत कृषक एवं समाजसेवी लोकनाथ साहू ने कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक-एक व्यक्ति को जोड़कर इस शक्ति का उपयोग मानवता की सेवा एवं देश को सशक्त बनाने में करता है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए राष्ट्र सर्वोपरि होना चाहिए। कार्यक्रम में खंड संचालक इवन सिन्हा, खंड कार्यवाह वेद प्रकाश साहू एवं अन्य स्वयंसेवक गण उपस्थित रहे।