PATRIKA24x7

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर के अवसर पर कन्नेवाड़ा में आयोजित ’मोर खेल मोर गौरव’ कार्यक्रम का हुआ समापन सायकल रैली से किया गया कार्यक्रम का समापन।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अवसर पर जिले के पीएमश्री स्कूल कन्नेवाड़ा खेल मैदान में आयोजित 03 दिवसीय ’मोर खेल मोर गौरव’ कार्यक्रम का आज समापन किया गया। समापन अवसर पर सायकल रैली आयोजन किया गया। जिसमें बड़े उत्साह के साथ खिलाड़ियों ने भाग किया।

इस अवसर पर सहायक जिला खेल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर ने बताया कि 29 से 31 अगस्त तक जिला प्रशासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं जिला हाॅकी संघ के सहयोग से जिले के बालोद विकासखण्ड के पीएमश्री स्कूल कन्नेवाड़ा में ’मोर खेल मोर गौरव’ थीम पर तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!