लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
गुण्डरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कसौंदा के सरपंच जितेंद्र चंद्राकर ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में अपना जन्मदिवस मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिवस पर बच्चों को मिठाई एवं खीर पूरी परोसा।
उक्त अवसर पर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य कांति सोनेश्वरी, जनपद सदस्य कौशल किशोर साहू, तवेरा सरपंच शैलेंद्र निषाद, मचौद सरपंच साहू, लिमोरा सरपंच बघेल, समस्त पंचगण ग्राम पंचायत कसौदा स्कूल के समस्त शिक्षक गण समस्त विद्यार्थी गण , गांव के गणमान्य नागरिक एवं आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ता एवं सहायिका मौजूद रहे।

