लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
मंगलवार को छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का धमतरी जिला दौरे के दौरान गुण्डरदेही नगर आगमन हुआ, जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष युवराज मार्कण्डेय के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं मंडल के पदाधिकारियों ने धमतरी चौक पर आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया।
इस दौरान गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला कार्यकारिणी सदस्य सौरभ चोपड़ा, थानसिंह मंडावी, मंडल महामंत्री शैल महोबिया, कोषाध्यक्ष छगन सोनकर, पार्षद हरीश निषाद, भाजपा नेता दयाराम सिन्हा, मुकेश साहू, योगेश्वर साहू, गोकुल निषाद, भारत साहू, मीडिया प्रभारी लीलाधर साहू सहित मंडल के पदाधिकारी, भाजपा के कार्यकर्ता, नगर के व्यापारी गण एवं नगरवासी मौजूद रहे।

