PATRIKA24x7

अर्जुन्दा से अंडा मुख्य मार्ग पर ग्राम चीचा नाला हैं जो पानी उफान में डूब जाता हैं क्षेत्र के ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से बड़ा पुल के लिए गुहार लगा रहे हैं— सरपंच काशी राम साहू।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद जिला से लगभग 40 किलोमीटर के दूरी पर गुण्डरदेही ब्लॉक तहसील अर्जुन्दा के मध्य ग्राम चीचा, आश्रित गोरकापार नाला के ऊपर से पानी उफान हो जाता है जिससे आवागमन दो चार रोज के लिए बंद हो जाता है। सबसे ज्यादा दिक्कत पढ़ने वाले बच्चों का हो रहा है, 5 साल तक पूर्व में कांग्रेस सरकार का सत्ता और विधायक रहते भी इस पुल के लिए कोई जन प्रतिनिधि व शासन प्रशासन सूध नहीं लिए, अभी भाजपा सरकार क्षेत्र कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद को कई बार ग्रामीणों ने इस नाला को ऊंचा करने के लिए आवेदन दे चुका है पर भी इस नाला के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं,

ग्राम पंचायत चीचा आश्रित गोरकापार सरपंच काशी राम साहू ने कहा कि कई बार इस नाला के लिए बड़ा पुल बनाने के लिए कई जगह शासकीय संस्थाओ और सुशासन तिहार में आवेदन दे चुके हैं लेकिन शासन प्रशासन इस नाला के लिए कोई सूध नहीं ले रहा है ,जबकि यह एक मुख्य मार्ग है अर्जुंदा से अंडा जाते हैं अभी चार-पांच रोज के बारिश में आवागमन बंद हो गया था जिससे राहगीरों को और सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों के द्वारा उग्र आदोलन की प्रयास कर रहे थे, उसे सरपंच काशी राम साहू द्वारा समझौता किया गया।

ग्राम पंचायत ओडारसकरी सरपंच अनिल सोनी की यही कहना है कि जल्द से जल्द इस नाला को बड़ा पुल बनाने का गुहार लगा रहे हैं। जबकि शासन प्रशासन ने इस मामले को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई विगत कुछ दिनों से स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी आने जाने में असमर्थ है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने शिकायत कर्ता ग्राम पंचायत भिलाई सरपंच परस राम निषाद,उपसरपंच नेमी साहू, उमेश सिन्हा, कमलेश साहू, योगेश साहू, रैनसिंह सिन्हा, सेवक राम सिन्हा सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!