PATRIKA24x7

पतंजलि योगपीठ द्वारा गुंडरदेही में आज 28 सितंबर 25, रविवार को “योग पर गोष्ठी” कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज को विशेष आमंत्रित किया गया।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

गुंडरदेही (छत्तीसगढ़ ) :- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा शामिल हुए। सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग प्राचीन काल से ही हमारी संस्कृति का हिस्सा है। योग से तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। योग परमात्मा से जुड़ने का माध्यम है। सिन्हा ने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सिखाए जा रहे राजयोग एवं संस्था के कार्यों की प्रशंसा किया। गुंडरदेही,

वरदानी भवन, की प्रभारी ब्रह्माकुमारी ममता बहन ने अपने वक्तव्य में कहा कि जैसे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग प्राणायाम की आवश्यकता होती है उसी प्रकार मन को स्वस्थ, एकाग्र और मन की शांति के लिए आत्मा का परमात्मा के साथ योग अर्थात संबंध जोड़ना आवश्यक है। इसके लिए आत्मा और परमात्मा का ज्ञान आवश्यक है। जब हम “मैं कौन हूं” और उस परम पिता परमात्मा से मेरा क्या संबंध है जब यह जान लेते हैं तब उससे योग लगाना आसान हो जाता है। कार्यक्रम के पश्चात ममता बहन जी ने श्री सिन्हा जी को शाल और ईश्वरीय सौगात भेंट कर माउंट आबू आने का निमंत्रण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!