PATRIKA24x7

जिला चिकित्सालय बालोद में किया गया स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय बालोद में ’स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान के तहत मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर. के. श्रीमाली ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उइके के मार्गदर्शन में मेगा स्वास्थ्य शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अवधेश, छाती एवं टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. सरमेश क्लाडियस, चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. सुगंधा गांधी, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. राजेश बघेल एवं जिला चिकित्सालय बालोद से विशेषज्ञ चिकित्सको के द्वारा सेवा प्रदान किया गया।

उन्होंने बताया कि उक्त शिविर में कुल 510 मरीजों की जांच एवं चिकित्सकीय सलाह दिया गया। इस अवसर पर डॉ. बी. एल. रात्रे, डॉ. कमलकांत हल्लिया, डॉ. एन.के. साहू, डॉ. प्रभा बर्मन, अभिषेक मेश्राम, डॉ. वंदना मानसर, डॉ. लक्ष्मीनरायण वर्मा, डॉ. मधु डॉ. गोविन्दराम, डॉ. नितीश साव, डॉ. पूर्वशा पाटिल, डॉ. श्वेता गोटी, डॉ. कल्याण सिंह, एवं अन्य चिकित्सक तथा स्टाफ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!