गुण्डरदेही।
जिला मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर ग्राम बघमरा में संचालित *प्रज्ञा विद्या मंदिर बघमरा* में सोमवार को त्रैमासिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों को बच्चों के परीक्षा परिणाम की जानकारी दी और उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण किया। इसी दौरान विद्यालय में पालक कार्यकारिणी समिति का गठन भी किया गया। बैठक में बच्चों की पढ़ाई को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने, शैक्षणिक गुणवत्ता को और मजबूत करने तथा अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या मनीषा यादव ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ही आने वाले कल का भविष्य हैं। हम सभी शिक्षकगण उनके सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं, जिसमें अभिभावकों का भी पूर्ण सहयोग अपेक्षित है।
*कार्यकारिणी गठन में हिंदी माध्यम* से अध्यक्ष तूकेंद्र देवांगन, उपाध्यक्ष चंचल साहू, सचिव भागवत साहू और सदस्य सोमेश देवांगन, गायत्री साहू, मोहिनी पटेल, उषा साहू, लक्ष्मी साहू, पंकज साहू, जालम सोनकर और कमलेश साहू चुने गए।
*अंग्रेजी माध्यम से* अध्यक्ष तापेश साहू, उपाध्यक्ष नांगीता साहू, सचिव दीपिका साहू और सदस्य युवराज निषाद, गोमेश्वर साहू, दुमेश्वरी ठाकुर, दिव्या, बिंदेश्वरी साहू, सावित्री साहू, पूनम साहू तथा ज्योति मानिकपुरी बनाए गए। सभी पदाधिकारियों का विद्यालय के शिक्षकों ने गुलाल लगाकर स्वागत किया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विद्यालय बच्चों को स्मार्ट शिक्षा, और सह-पाठ्य गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रयास करेगा। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई कि वे घर पर बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करें और उनकी प्रगति पर ध्यान दें। इस अवसर पर विद्यालय का पूरा स्टाफ—कविता विश्वकर्मा, गायत्री कुंभकार, रितु साहू, लीना साहू, रेखा भारद्वाज, इंद्राणी साहू, भूमिका साहू, डिलेश्वरी पटेल, ज्योति साहू, लक्ष साहू, राजश्री उइके, भुनेश्वरी निषाद, देवप्रभा देवांगन और सागर नेताम उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में पालकगण भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
यह कार्यक्रम विद्यालय, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच साझेदारी को मजबूत बनाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

