PATRIKA24x7

स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति द्वारा माता का विसर्जन करने के लिए तालाब पार की साफ सफाई किया जा रहा है।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

हरा भरा, स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के संरक्षक बिरेंद्र देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत हरदेल के मार्गदर्शन पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के अभियान पर ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी,रायपुर संभाग में मॉं दुर्गा के विसर्जन में आसानी हो एवं माता का विसर्जन स्वच्छता के साथ हो करके तालाब पार की साफ-सफाई कर खरपतवार एवं अनावश्यक कचरे को निर्धारित स्थान पर डंप किया, रास्ते में एकत्रित गंदे पानी को बाहर नाली में निकाला गया तथा “खुले में न शौच करें,न करने दें,न करवाएं” नारे के साथ लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।

इसी कड़ी में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम के सक्रिय सदस्य मिथलेश कुमार देशमुख द्वारा गुंडरदेही,जिला बालोद एवं ग्राम तिरगा, दुर्ग में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति टीम के साथ दुर्गा पंडाल माता के दरबार के आसपास साफ़ सफाई कर डिस्पोजल, दोना, पत्तल, झिल्ली आदि को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया तथा “जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ” नारे के साथ आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।इसी कड़ी में तालपुरी गार्डन, भिलाई नगर में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ भिलाई की टीम द्वारा मॉं के नाम एक पेड़ सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत “पौधे लगाकर पेड़ बनाओ, जीवन में खुशियॉं बरसाओ” नारे के साथ रोपित किया। जिसकी उचित देखभाल की ज़िम्मेदारी वन विभाग ने ली।

इस जागरूकता अभियान के बारे में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने बताया कि हमारे इस मुहिम से लोग जागरूक होकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं क्योंकि हमारी स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम एवं टीम के सदस्य रोज़ कहीं न कहीं अभियान चलाकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।

स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति,आदर्श ग्राम तिरगा,दुर्ग के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रचार सचिव मिथलेश देशमुख ने आम जनता से समिति की टीम द्वारा किए जा रहे स्वच्छता एवं पौधारोपण जागरूकता अभियान से जागरूक होकर इस कार्य को अपने अपने क्षेत्र में करके हमारे इस मुहिम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की।

इस अभियान में संयुक्त रूप से स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत हरदेल, ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी प्रभारी दिनेश देशमुख, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रचार सचिव मिथलेश देशमुख,तरुणा देशमुख,श्याम राय, कुंवर सिंह देशमुख,महेंद्र यादव, सरोज टहनगुरिया, निकिता जयेश शिंगणे,भानु शंकर बेलचंदन, रामनाथ देशमुख, लाल जी देशमुख, एकानंद देशमुख, तोमेश्वर देशमुख,नेमेश साहू, मुरली साहू,चिनेश यादव,टीकम साहू, गीतेश साहू,पूरन साहू, निखिल देशमुख,तोमेश देशमुख, हिमांशु निषाद,पीयूष यादव शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!