Skip to main content

PATRIKA24x7

भक्तिमय माहौल में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन विशाल भंडारे में हुए शामिल, नौ कन्याओं को कराया भोज।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने सिर्फ एक स्थान तक ही सीमित न रहकर, पूरे क्षेत्र में फैले दुर्गा पंडालों का दौरा किया और माता दुर्गा के चरणों में शीश नवाया। उन्होंने बस स्टैंड दुर्गा उत्सव समिति, रामसागर पारा दुर्गा उत्सव समिति, वार्ड क्रमांक 3 दुर्गा उत्सव समिति, वार्ड क्रमांक 5 दुर्गा उत्सव समिति, वार्ड क्रमांक 6 और संजय चौक स्थित पंडालों एवं मंदिरों में जाकर विशेष पूजा-अर्चना की।

पूजा-अर्चना के बाद, अध्यक्ष प्रमोद जैन और उनके साथियों ने कई स्थानों पर आयोजित नौ कन्याओं के भोज (कन्या पूजन) में भी भाग लिया और उन्हें भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पंडालों में आयोजित विशाल भंडारों में भी सम्मिलित होकर भक्तों को शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष जैन ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें नारी शक्ति और सामाजिक समरसता का महत्व सिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!