गुण्डरदेही।
बालोद :- अर्जुंदा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कांदुल नाला के ठीक पहले लगभग 9:30 बजे रात के अंधेरे में खड़े ट्रक क्रमांक C G19 B E 9370 में कांदूल निवासी इंद्रमण साहू पिता नारद साहू उम्र 40 वर्ष व टीकम साहू पिता गिरवर साहू उम्र 40 वर्ष अर्जुंदा से अपने गृह निवास कांदूल मोटरसाइकिल क्रमांक CG 24K 66520से जा रहे थे और अपने ग्राम कांदुल से कुछ दूर पहले नाले के पास रात के अंधेरें में एक ट्रक खड़ा हुआ था।
जिसमें जा टकराया जिसमें कांदूल निवासी इंद्रमण साहू पिता नारद साहू का घटना स्थल पर ही मौत हो गया तथा उसके साथी टीकम साहू पिता गिरवर साहू को गंभीररूप से चोट आया है और उसकी स्थिति नाजुकह जिसको 108 के माध्यम से अर्जुंदा सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र लाया गया।
तथा उसकी स्थिति को देखते हुए उसको तत्काल राजनांदगांव मेडिकल कालेज रेफर किया गया। व घटनास्थल पर मृत हुए इंद्रमण साहू को अर्जुंदा सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में फ्रीजर में रखा गया था। जिसको आज सुबह थाना अर्जुंदा पुलिस के द्वारा मार्ग कायम करते हुए मंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गुण्डरदेही रवाना किया।

