PATRIKA24x7

अवैध रूप से शराब विक्रय करने वाले व्यक्ति के विरूद्व गुण्डरदेही पुलिस की कार्यवाही ,, 93 पौव्वा शोले प्लेन मदिरा शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

लीलाधर साहू 

गुण्डरदेही।

पुलिस अधीक्षक  योगेश पटेल के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के निर्देशन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, अनुविभाग गुण्डरदेही, राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी थाना गुण्डरदेही नवीन बोरकर के नेतृत्व मे थाना क्षेत्र मे अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन करने वाले पर लगाम लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

दिनांक 13.11.2025 को जरिए मुखबीर से सूचना मिला कि सिकोसा शराब भठठी से अधिक मात्रा मे शराब खरीदकर एक मोटर सायकल पल्सर क्रमांक सीजी 05 ए.एल. 6136 मे दो व्यक्ति बैग एवं थैला मे बिक्री करने हेतु ले जा रहे है कि सूचना पर थाना गुण्डरदेही स्टाफ द्वारा सिकोसा भठठी की ओर रवाना होकर घटनास्थल हनुमान मंदिर के पास पिनकापार मेनरोड के पास रेड कार्यवाही कर आरोपी 01. जनक लाल साहू पिता स्व0 चंदुलाल साहू उम्र 42 साल 02. बजरंग ढीमर पिता हिंसा राम ढीमर उम्र 30 साल साकिनान फुण्डा थाना रनचिरई जिला बालोद के संयुक्त कब्जे से 93 पौव्वा शोले प्लेन मदिरा शराब एवं एक मोटर सायकल पल्सर क्रमांक सीजी 05 ए.एल. 6136 को बरामद किया गया जिसे समक्ष गवाहान जप्त कर आरोपियो के विरूद्व थाना गुण्डरदेही जिला बालोद मे अपराध क्रमांक 336/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपी 01. जनक लाल साहू 02. बजरंग ढीमर को दिनंाक 13.11.2025 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।  उक्त कार्यवाही मे थाना गुण्डरदेही स्टाफ सउनि खेमलाल ठाकुर, प्रआर. कमलेश रावटे, आरक्षक दमन वर्मा व आरक्षक विकास साहू का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!