PATRIKA24x7

बिहारवासियों द्वारा NDA को यह प्रचंड जनादेश, बिहार में विकास, महिलाओं की सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण की NDA की संकल्प सेवा पर जनता की मुहर है,,, यशवंत जैन

लीलाधर साहू 

गुण्डरदेही।

पिछले 11 सालों में मोदी जी ने बिहार के लिए दिल खोलकर कार्य किए और नीतीश जी ने बिहार को जंगलराज के अंधेरे से बाहर निकालने का काम किया। यह जनादेश ‘विकसित बिहार’ के संकल्प के लिए है।बिहारवासियों का ये जनादेश भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है। वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है।

बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है। इसीलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर आ गई है।यह ‘विकसित बिहार’ में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत है। जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले किसी भी भेष में आएँ, उन्हें लूटने का मौका नहीं मिलेगा जनता अब विकास की राजनीति पर भरोसा करती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, नीतीश कुमार जी व NDA के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूँ। साथ ही, अपने अथक परिश्रम से इस परिणाम को चरितार्थ करने वाले बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के भाजपा बिहार के सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करता हूँ।मैं बिहार की जनता और विशेषकर हमारी माताओं-बहननों को आश्वस्त करता हूँ कि जिस आशा और विश्वास के साथ आपने भाजपा को यह जनादेश दिया है, मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार उससे अधिक समर्पण से उसे पूरा करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!