PATRIKA24x7

जिला ग्रन्थालय में मनाया गया बाल दिवस, छात्रों को दी चॉकलेट

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद जिला मुख्यालय स्थित जिला ग्रंथालय में 14 नवंबर को बाल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। शुरुआत में मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के तेल चित्र पर पूजा अर्चना और माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके साथ ही बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर उनके प्रतिमा में स्थापित की गई और गौरव दिवस के रूप में भी मनाया गया। इस दौरान बाल दिवस के अवसर पर छात्रों ने भी आयोजन में हिस्सा लिया और गायन भाषण कर आयोजन में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर बतौर अतिथि के रूप में बालोद के सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी उमा ठाकुर, बीआरसी पांडे भी मौजूद रहे। आयोजन के आखिरी में जिला ग्रंथालय में पढ़ने वाले छात्रों को बाल दिवस के अवसर पर सम्मानित करते हुए ग्रन्थालय संचालक लोकेंद्र कुमार बघेल ने चॉकलेट भेंट कर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!