नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक से मिलीं ओरमा की सरपंच मंजूलता साहू, ग्रामीण सुरक्षा व जनजागरूकता पर हुई चर्चा।
परस साहू बालोद बालोद। जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत ओरमा की सरपंच मंजूलता साहू ने जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुलाकात के दौरान सरपंच मंजूलता साहू ने जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने…
