वनमण्डल बालोद द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं पूर्व माध्यमिक शाला में वाटर कूलर एवं वाटर प्यूरीफायर प्रदान किया गया।
लीलाधर साहू गुण्डरदेही। वनमण्डल बालोद और वन प्रबंधन समिति भैंसबोड़ द्वारा डौण्डी विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसबोड़, पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसबोड़ को वाटर कूलर और वॉटर प्यूरीफायर प्रदान किया गया। इस अवसर पर वनमंडल अधिकारी अभिषेक अग्रवाल, उपवन मंडल अधिकारी दल्लीराजहरा एम. सी. डाहिरे, उपवन मण्डल अधिकारी बालोद किशोरी…
